क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा थाना तामली क्षेत्रान्तर्गत चौकी मंच में चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन |

चम्पावत | शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा चौकी मंच क्षेत्रान्तर्गत चौपाल लगाकर क्षेत्र के स्थानीय लोगों, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानो, सीएलजी मेंबर तथा ग्राम प्रहरियों को जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरुक किया गया । चौपाल के दौरान उपस्थित युवाओं को मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप, साइबर अरेस्ट, इंटरनेट एवं मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । साथ ही, साइबर अपराध की स्थिति में सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर — 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (चिकित्सा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल सहायता) — की जानकारी दी गई तथा आवश्यक होने पर इनका प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *