चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा आगामी क्रिसमस और नए साल के दृष्टिगत, वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ गोष्ठी की गयी गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष सतर्कता बरतने व शान्ति सुरक्षा व्यवस्था /कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है ।
✅ निर्देशों का विवरण
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय से सभी आवश्यक कदम उठाने हेतु निर्देशित किया गया।
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष आज से रात्री में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करेंगें अभियान के दौरान विशेषतः नशे में वाहन चलाने वाले, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध नियमतः उचित वैधानिक कार्यावाही करेगें।
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष होटल,ढाबों, सराय, धर्मशाला, बसस्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड, रेलवेस्टेशन, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलायेगें
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष क्रिसमस त्यौहार एवं नववर्ष के अवसर पर संभावित घटनाओं के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों में ड्यूटी लगाते हुए सतर्क दृष्टि रखेगें। किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करेगें।
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष किसी भी आपात स्थिती से निपटने हेतु पूर्व में तैयारी सुनिश्चित करेगें,
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान होने वाले समस्त आयोजनों में सुदृढ़ अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रबन्ध किये जाये और सभी आयोजन स्थलों जैसे बैंकेट हॉल, मॉल, होटल, आदि का समय रहते निरीक्षण किया जाए तथा अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, उसके नवीनीकरण एवं फायर उपकरणों की कार्यशीलता सुनिश्चित करेगें।
📌 समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मंदिरों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट, यातायात प्रबंधन करेंगे,नववर्ष आयोजनों के नाम पर हुड़दंग करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए हुड़दंगियों/ अराजक तत्वों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करेगें।,
उद्देश्य
क्रिसमस एवं नववर्ष का आयोजन पूर्णतः सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो तथा नववर्ष सभी के लिए मंगलमय सिद्ध हो चम्पावत पुलिस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है।
















Leave a Reply