चम्पावत | कैलाश चंद्र जोशी थानाध्यक्ष थाना तामली के नेतृत्व मे थाना तामली पुलिस टीम द्वारा ग्राम अमनी में ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान, पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को भारत-नेपाल सीमा संबंधी गतिविधियों, साइबर अपराध, 112, 1090, नशे के दुष्प्रभावों, महिला संबंधी अपराधों व उत्तराखंड पुलिस ऐप, तथा नये कानूनों से संबंधित जानकारी दी गई।
SSB के जवानों के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग
इसके साथ ही, थाना तामली पुलिस टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों की संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की गई, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
















Leave a Reply