अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र टनकपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टनकपुर स्थित कबाड़ के गोदाम में लगी आग को बुझाया |

टनकपुर | समय रात्री करीब 23:02 बजे PFT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री चौक टनकपुर में स्थित कबाड़ के गोदाम में आग लगी है। FSSO के निर्देशन में फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई और पहुंचकर देखा कि आग नसरीन W/O नसीम के कबाड़ के गोदाम में लगी थी । फायर यूनिट द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो होज़ पाइप फैलाकर पंपिंग कर व मिनी हाई प्रेशर की होजरील से आग को फैलने से रोकते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया।अग्निशमन टनकपुर की त्वरित कार्यवाही के कारण एक हानि होने से बची। गोदाम मालिक तथा घटनास्थल पर उपस्थित लोगों द्वारा अग्निशमन केंद्र टनकपुर का आभार व्यक्त कर भूरि भूरि प्रशंसा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *