थाना लोहाघाट द्वारा होटल एवं डीजे संचालकों की गोष्ठी आयोजित |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार आगामी क्रिसमस एवं नववर्ष (31st) के दृष्टिगत थाना लोहाघाट क्षेत्र में होटल एवं डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

📌लोहाघाट क्षेत्र के समस्त होटल एवं डीजे संचालक गोष्ठी में उपस्थित रहे।
📌सभी संचालकों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन के पर्याप्त उपकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए।

📌किसी भी परिस्थिति में रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे संचालन न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही किए जाने के संबंध में भी अवगत कराया गया।

चंपावत पुलिस द्वारा जनसुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की जागरूकता गोष्ठियाँ निरंतर आयोजित की जा रही हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *