चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा इंटर कॉलेज तामली में एस.एस.बी. द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात सुरक्षा नियमों, उत्तराखंड पुलिस ऐप तथा महिला अपराधों से संबंधित कानून एवं सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उपस्थित सी.ओ. एस.एस.बी. महोदय के साथ भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं संयुक्त पेट्रोलिंग के संबंध में विचार-विमर्श किया गया, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु समन्वय को और अधिक प्रभावी किया जा सके ।
थाना तामली पुलिस द्वारा इंटर कॉलेज तामली में आम जनमानस को किया जागरुक |
















Leave a Reply