चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर क्राइम, नये कानून ,नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारी,को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में साइबर सेल चम्पावत द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में स्टॉल लगाकर आम जनमानस को साइबर अपराधों के विषयों मे जानकारी दी गयी साथ ही लोगों को पंपलेट वितरित किए गए तथा पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
साइबर अपराधी OTP, फिशिंग लिंक, बैंक कॉल, फर्जी एप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को धोखा दे रहे हैं इस विषय में सभी को जागरूक किया गया ।
इंटरनेट, मोबाइल फोन एवं डिजिटल लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं जिस विषय में सभी को जागरूक किया गया
साइबर अपराधी SBI yono apk file, RTO चालान apk file, विवाह आमंत्रण wedding invitation apk file ,अन्य कई प्रकार की apk file , लिंक भेजकर साइबर धोखाधड़ी कर रहे हैं, इस विषय में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
डिजिटल अरेस्ट – साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) का एक नया तरीका है, जिसमें साइबर अपराधी किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल कर यह विश्वास दिलाते हैं कि उसे किसी आपराधिक प्रकरण, आपराधिक जांच के संबंध में ऑनलाइन गिरफ्तार (Digitally Arrest) किया गया है। वे खुद को पुलिस अधिकारी, साइबर सेल अधिकारी, या केंद्रीय एजेंसी (CBI, Narcotics Bureau, ED आदि एजेंसी) का बड़ा अधिकारी, इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर बताकर डराते हैं, ओर जांच के नाम पर पीड़ित की धनराशि को विभिन्न खातों में जांच पूरी होने तक सुरक्षित रखने की बात कहकर जमा करवा लेते हैं , और पीड़ित को इस डिजिटल अरेस्ट की जानकारी किसी को भी ना देने ओर बिना उनकी अनुमति के फोन बंद ना करने हेतु भी बोलते हैं। डिजिटल अरेस्ट संबंधित साइबर अपराध की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों (Do’s And Don’ts ) की जानकारी देकर जागरूक किया गया
जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, अतः सतर्कता बरतना आवश्यक है।
Stop Think Action
साइबर अपराध जागरूकता – साइबर अपराध होने पर 1930 पर तथा WWW.CyberCrime.gov.in पर तत्काल सूचना देने की अपील की गई।
तुरंत शिकायत करें:
1930 — राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन
www.cybercrime.gov.in — आधिकारिक वेबसाइट
















Leave a Reply