क्यूआरटी टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद चंपावत द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु क्यूआरटी टीम का गठन किया गया है । उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व मंज गठित क्यूआरटी टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मदिरा का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों व्यक्तियों 1. किशोर सिंह पुत्र गोपाल सिंह, निवासी ग्राम खेत, थाना धारचूला, जनपद पिथौरागढ़ 2. विशाल सागर पुत्र हीरालाल, निवासी शास्त्री चौक, टनकपुर 3. अमित त्यागी पुत्र अरविंद त्यागी, निवासी स्वर्गासन रोड, हापुड़, उत्तर प्रदेश 4. शुभम कुमार पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी गाजीपुर, नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश, के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई ।

जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर उत्पात मचाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक शांति बनाए रखी जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *