विद्यालय प्रांगण में AHTU शारदा बैराज बनबसा का व्यापक जागरूकता कार्यक्रम |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को आदेशित किया है । उक्त क्रम मे प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट शारदा बैराज बनबसा द्वारा यूनिट क्षेत्र अंतर्गत शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनबसा (कैनाल) में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जनजागरूकता की गई ।

🔹 साइबर अरेस्ट, डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप, ऑनलाइन ठगी एवं मोबाइल के माध्यम से होने वाले अपराधों से अवगत कराते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई।
🔹 बाल श्रम, बल भिक्षावृत्ति एवं मानव तस्करी से संबंधित अपराधों के बारे में जागरूक किया गया।
🔹 नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।
🔹 घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल उत्पीड़न से संबंधित जानकारी देते हुए 1090, 1098, 112 हेल्पलाइन नंबर बताए गए।
🔹 यातायात नियमों का पालन करे तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य होने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *