एसपी द्वारा पुलिस चौकी मड़लक के निर्माणाधीन भवन का किया औचक निरीक्षण |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा पुलिस चौकी मड़लक के निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित समयसीमा का गहनता से अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में पूर्ण पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता एवं तत्परता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए । यह भी निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी, उपयोग में लाई जा रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा कार्य को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *