वंदना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक महोदया टनकपुर द्वारा किया गया चौकी शारदा बैराज का आकस्मिक निरीक्षण ।

चंपावत | क्षेत्राधिकारी टनकपुर वंदना वर्मा द्वारा चौकी शारदा बैराज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया । व चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को बॉर्डर की चौकी होने के कारण एसएसबी के साथ सामंजस्य बनाए रखने व आवश्यक सूचनाओं का आपस में आदान प्रदान करने, गांव देहात क्षेत्र में रात्रि गश्त सतर्कता से करने, आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत सतर्कता से व प्रभावी चैकिंग करने,अधिक से अधिक सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *