AHTU पुलिस टीम द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान संचालित |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे मुक्त, साईबर,डिजिटल अरेस्ट, उत्तराखण्ड पुलिस एप,महिला सम्बन्धी अपराध, यातायात नियम, रोड सेफ्टी, गोरा शक्ति ऐप,नए कानूनों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे  AHTU पुलिस टीम द्वारा भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र (हॉटस्पॉट)थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत के मध्य आवागमन करने वाले यात्रियों एवं स्थानीय दुकानदारों टैक्सी चालकों को एकत्र कर जन जागरूकता की गई ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया—

🔹 सीमा क्षेत्र में संभावित अपराधों की रोकथाम हेतु सभी को सतर्क रहने के निर्देश।
🔹 साइबर फ्रॉड, साइबर/डिजिटल अरेस्ट, हनी ट्रैप तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु विस्तृत जानकारी।
🔹 नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर युवाओं को नशा न करने की अपील।
🔹 महत्वपूर्ण आपातकालीन टोल-फ्री नंबर
112, 108, 1098, 1090, 1930 आदि के उपयोग की जानकारी।
🔹 सड़क पर चलते समय यातायात नियमों के पालन पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *