चंपावत | केन्द्रीय विद्यालय (KV) स्कूल लोहाघाट के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी ईमानदारी से समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया ।
लोहाघाट बाजार क्षेत्र में बच्चों को एक मोबाइल फोन मिला, जिसे उन्होंने बिना देर किए थाना लोहाघाट में जमा कराया।
थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल स्वामी की पहचान कर उसे उसका खोया हुआ मोबाइल सकुशल वापस किया गया।
मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा ईमानदार बच्चों, KV स्कूल लोहाघाट एवं लोहाघाट पुलिस का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।
यह सराहनीय कार्य बच्चों के उत्तम संस्कारों और समाज में ईमानदारी की भावना को दर्शाता है।
चम्पावत पुलिस ऐसे सकारात्मक कार्यों का सदैव स्वागत करती है।
















Leave a Reply