चंपावत | पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेशों तथा अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन टनकपुर टीम द्वारा होटल, बार,वेडिंग प्वाइंट,रेस्टोरेंट, व अन्य प्रतिष्ठानों में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान संचालित किया गया ।
अभियान के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही
📌अग्नि सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत
📌आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का सत्यापन
📌व्यापारियों एवं आम जनता को फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल की जानकारी प्रदान की गई
📌अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का सूक्ष्म परीक्षण
📌112 आपात सेवा के त्वरित उपयोग पर विस्तृत जागरूकता
📌अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-सुरक्षा प्राथमिकता
















Leave a Reply