फायर सर्विस लोहाघाट द्वारा बाजार क्षेत्र में विशेष फायर सेफ्टी निरीक्षण |

चंपावत | पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड के आदेशों तथा अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशों के अनुपालन में फायर स्टेशन लोहाघाट टीम द्वारा लोहाघाट के विभिन्न संवेदनशील बाजार क्षेत्रों में विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान संचालित किया गया ।

*अभियान के दौरान की गई महत्वपूर्ण कार्यवाही
📌अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता का सूक्ष्म परीक्षण
📌आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का सत्यापन
📌व्यापारियों एवं आम जनता को फायर सेफ्टी प्रोटोकॉल की जानकारी प्रदान की गई
📌अग्नि सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत
📌112 आपात सेवा के त्वरित उपयोग पर विस्तृत जागरूकता
📌अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं जन-सुरक्षा प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *