चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत की अध्यक्षता एवं वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर की मौजुदगी में कोतवाली टनकपुर में सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र की शांति, कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए सीएलजी सदस्यों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई । सीएलजी सदस्यों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभागीय समस्याओ तथा अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग से पत्राचार कर समस्याओं का सीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर को आदेशित किया गया । गोष्ठी में सीएलजी सदस्यों के साथ ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, स्थानीय विवादों की रोकथाम, साइबर अपराध जागरूकता, नशा उन्मूलन तथा महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की गई । सीएलजी सदस्य पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, जिनका उद्देश्य पुलिस और समुदाय के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है । पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी सीएलजी सदस्यों को पुलिस कार्यों में सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया ।
कोतवाली टनकपुर में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों के साथ की गयी महत्वपूर्ण गोष्ठी |
















Leave a Reply