चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद चंपावत द्वारा समस्त थाना/चौकी को अभियान चला कर गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है । कोतवाली चंपावत में पंजीकृत FIR संख्या 31/25 धारा 140(3) बनाम अज्ञात में दर्ज गुमशुदगी प्रकरण के अंतर्गत महिला की तलाश हेतु चंपावत पुलिस द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे । इन प्रयासों के क्रम में दिनाँक 05.12.2025 को चंपावत पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला को शामली, उत्तर प्रदेश से सुरक्षित एवं सकुशल बरामद किया गया । बरामदगी के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर धारा 183 BNSS के तहत उनके बयान अंकित कराए गए। तत्पश्चात उन्हें विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।
गुमशुदा महिला को चंपावत पुलिस द्वारा सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया |
















Leave a Reply