चंपावत | क्षेत्राधिकारी टनकपुर एवं थानाध्यक्ष बनबसा द्वारा थाना बनबसा क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों, CLG सदस्यों, टैक्सी/ट्रक/टुकटुक यूनियन पदाधिकारियों, धार्मिक गुरुओं एवं वरिष्ठ नागरिकों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में निम्न मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया—
साइबर अपराध जागरूकता
वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी, फ़िशिंग कॉल, OTP/UPI फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल, मैसेज या सन्दिग्ध बैंकिंग अनुरोध पर प्रतिक्रिया न करने की सलाह।
साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1930 हेल्पलाइन नंबर व cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी दी गई।
सोशल मीडिया अनुशासन एवं फेक न्यूज रोकथाम
किसी भी भ्रामक, अफवाह फैलाने वाले या धार्मिक/साम्प्रदायिक तनाव बढ़ाने वाले संदेशों को लाइक, कमेंट या शेयर न करने की सख्त हिदायत।
समूह एडमिनों को नियमों का पालन कराते हुए जिम्मेदारी से समूह संचालन करने के निर्देश।
यातायात सुरक्षा एवं चालक अनुशासन
यूनियन पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने चालकों को सख्ती से अवगत कराएं कि—
वाहन चलाते समय नशा न करें,
मोबाइल फोन का उपयोग न करें,
तेज रफ्तार व ओवरलोडिंग से बचें,
वाहन फिटनेस, लाइसेंस व दस्तावेज हमेशा अद्यतन रखें।
सामुदायिक पुलिसिंग एवं जन–सहयोग
क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत 112 या स्थानीय पुलिस को दें।
शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा, शांति, साइबर सतर्कता एवं यातायात अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
















Leave a Reply