चम्पावत | पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मॉडिलाईजेशन उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा थाना टनकपुर क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉरिडोर विकास योजना में प्रस्तावित एकीकृत भीड़ प्रबंधन केंद्र ( Integrated Crowd Management Center ) हेतु चिन्हित स्थान का ई0जी0आई0एस0 कम्पनी के प्रबन्धक , संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के साथ विस्तृत संयुक्त निरीक्षण किया गया । संयुक्त निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ICMC हेतु चिन्हित स्थल पर वर्तमान में ISBT (Inter State Bus Terminal) का निर्माण कार्य गतिमान है। टीम द्वारा चिन्हित स्थान का संयुक्त निरीक्षण किया गया तथा भविष्य में ICMC की स्थापना की दृष्टि से स्थल की उपयुक्तता, उपलब्ध संसाधनों, पहुंच मार्ग, सुरक्षा उपायों तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े आवश्यक बिंदुओं का विस्तार से परीक्षण किया गया । क्षेत्राधिकारी महोदया द्वारा संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, यात्रियों की सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, CCTV कवरेज, वाहन संचालन व नियंत्रण जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखने हेतु निर्देशित किया गया । संयुक्त निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया ICMC की संरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है अतः निर्माणाधीन ISBT एवं प्रस्तावित ICMC के मध्य समुचित तालमेल स्थापित कर कार्यों को आगे बढ़ाना आवश्यक है तथा भविष्य में ICMC के संचालन के लिए आवश्यक स्थान, तकनीकी व्यवस्थाएं, विद्युत–नेटवर्क, डेटा सुविधा, एंट्री–एग्ज़िट प्लान आदि बिंदुओं पर विभागीय समन्वय द्वारा ठोस रूपरेखा तैयार की जाए ।
थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित एकीकृत भीड़ प्रबंधन केंद्र ( Integrated Crowd Management Center ) हेतु चिन्हित स्थान का क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर द्वारा ई0जी0आई0एस0 कम्पनी के प्रबन्धक के साथ किया गया संयुक्त निरीक्षण |
















Leave a Reply