चंपावत पुलिस की कार्यवाही चोरी का खुलासा |

चंपावत | टनकपुर निवासी वादिनी की तहरीर पर घर की छत की ग्रिल काटकर टीवी, सिलेंडर, नगद व अन्य सामान चोरी होने पर थाना टनकपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्रभावी सुरागरसी/पतारसी करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्त—

आशीष कुमार (18 वर्ष) निवासी वार्ड नं.-07 लाल इमली मोहल्ला टनकपुर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर एनएचपीसी खंडहर क्षेत्र से चोरी की गई वस्तुएं बरामद—

01 एलईडी टीवी (LG 32 इंच)
02 इंडेन गैस सिलेंडर

मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

चंपावत पुलिस— अपराध व अपराधियों पर सतत कार्रवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *