चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में में देर रात्रि बर्दाखान बाराकोट क्षेत्र अंतर्गत चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 05 पेटियों में अवैध 240 क्वार्टर MacDowell’s no 1 whisky ब्रांड अंग्रेजी शराब वाहन अल्टो कार से परिवहन करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोहाघाट जनपद चंपावत में सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
-: गिरफ्तार शुदा अभियुक्त :-
1- पंकज सिंह अधिकारी पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम मटियाल ( रैघाड़ी ) तहसील बाराकोट थाना लोहाघाट जनपद चम्पावत उम्र 28 वर्ष
बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
01- 05 पेटियों में अवैध 240 क्वार्टर अंग्रेज़ी MacDowell’s no 1 whiski ब्रांड शराब मय वाहन सं0- UK03D 1477 अल्टो कार
















Leave a Reply