थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा कुछ ही घण्टो मे मंदिर मे हुई चोरी का अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को चोरी गए 01 कलश के साथ किया गिरफ्तार |

चम्पावत | शंकर दत्त कापडी पुत्र इन्द्र दत्त कापडी निवासी ग्राम-देशीफार्म चन्दनी थाना-बनबसा द्वारा थाना बनबसा में मुकदमा FIR NO-109/2025 धारा 305(डी) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया था FIR में श्री शंकर दत्त कापड़ी द्वारा ग्राम देशीफार्म में स्थित माता पूर्णागिरी मंदिर से कलश व दानपात्र चोरी होना अंकित कराया गया था । थाना बनबसा पुलिस द्वारा तत्काल उक्त मामले में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत और वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी टनकपुर, के निर्देशन में थानाध्यक्ष बनबसा सुरेन्द्र कोरंगा द्वारा अज्ञात चोर की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित कि गयी, जिसके परिणाम स्वरुप पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त देबू मण्डल पुत्र विकास मण्डल निवासी – वार्ड नं0-05, नई बस्ती, बनबसा, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गये एक कलश (तांबा धातु ) बरामद किया गया । अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *