एसपी महोदय द्वारा पुलिस चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस चेक पोस्ट सिंगदा घाट एवं पुलिस चेक पोस्ट बौतड़ी में निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समयसीमा का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में पारदर्शिता व तत्परता बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों/कर्मकारों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इसके साथ ही निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को चौकी/चेक पोस्ट के कार्यों में सतर्कता, जनसेवा एवं अनुशासन को प्राथमिकता देने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *