नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर चम्पावत पुलिस का जन-जागरूकता अभियान |

चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के आदेशानुसार समस्त थाना/चौकियों के अधिकारीयों /कर्मचारीयों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन नशा मुक्त QR कोड स्कैन करके नशा त्याग एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली गई । साथ ही समस्त थाना/ चौकियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जनमानस को भी नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन नशा मुक्त QR कोड स्कैन कराकर नशा त्याग एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गयी व सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नशे के सेवन से दूरी बनाकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन जीने का संकल्प लिया । कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने आम जनमानस को नशे के दुष्परिणामों, इससे होने वाली स्वास्थ्य हानियों, पारिवारिक समस्याओं तथा समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहने, नशे का व्यापार करने वालों की सूचना पुलिस को देने तथा अपने आस-पास के लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की । पुलिस टीम द्वारा बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक सम्मान और भविष्य को भी बुरी तरह प्रभावित करता है। अतः सभी को मिलकर समाज से नशे को जड़ से समाप्त करने में सहयोग करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *