चंपावत | चंपावत पुलिस/फायर स्टेशन/SDRF/आपदा/ स्वास्थ्य विभाग सहित सभी अन्य विभागों द्वारा आम जनमानस को भूकम्प के दौरान सुरक्षित रहने के उपायों के संबंध में विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठजन को एकत्रित कर व्यवहारिक मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिकों को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई |
📌भूकम्प के समय “ड्रॉप – कवर – होल्ड” तकनीक अपनाने की आवश्यकता।
📌खुले स्थानों में सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश।
📌भवन/कमरों के अंदर होने पर मजबूत टेबल या दीवार के कोने का उपयोग करने के तरीके।
📌घबराहट न फैलाने, शांति बनाए रखने एवं परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय।
📌भूकम्प के बाद सुरक्षित स्थान पर शीघ्र पहुँचने और पुनः झटके आने की स्थिति में सतर्क रहने की सलाह।
📌आपदा प्रबंधन के दौरान पुलिस, प्रशासन व राहत दल के निर्देशों का पालन करने का महत्व।
चम्पावत पुलिस ने अभ्यास के माध्यम से लोगों को वास्तविक परिस्थितियों में कैसे प्रतिक्रिया दी जाती है, इसका व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया, ताकि किसी भी आकस्मिक आपदा में नुकसान को कम किया जा सके । चम्पावत पुलिस नागरिकों को सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति लगातार जागरूक कर भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
















Leave a Reply