पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे साईबर, डिजिटल अरेस्ट, नए कानूनों व महिला सम्बन्धी अपराधों, यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे साईबर, डिजिटल अरेस्ट, नए कानूनों व महिला सम्बन्धी अपराधों, यातायात नियमों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे यातायात पुलिस टीम द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज धोन के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक नियमों जैसे — हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, नशे में वाहन न चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही उन्हें साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा एवं सोशल मीडिया सुरक्षा के उपायों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रह सकें । पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्रों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *