पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नशे का सेवन, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नशे का सेवन, खरीद-फरोख्त एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में AHTU पुलिस टीम द्वारा पीलर संख्या-07, बनबसा भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले जनमानस को नशा एवं मानव दुर्व्यापार के प्रति जागरूक किया गया ।

नशा बर्बादी का पैगाम है

नशे का सेवन, खरीदना या बेचना कानूनी अपराध है।
यदि ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल सूचित करें –

हेल्पलाइन नंबर: 8476055260 / 112
या संपर्क करें — एंटी नार्को टास्क फोर्स, जनपद चंपावत।

मानव दुर्व्यापार के खिलाफ आवाज उठाएँ!

मानव दुर्व्यापार (Human Trafficking) के अंतर्गत आते हैं —

व्यक्ति की खरीद-फरोख्त करना

महिलाओं/बालिकाओं से वेश्यावृत्ति करवाना

विवाह के नाम पर महिलाओं/बालिकाओं की बिक्री

भीख मँगवाना, बंधुआ मजदूरी या जबरन कार्य करवाना

वैध गोद लेना

अंग प्रत्यारोपण या अश्लील सामग्री तैयार करवाना

नौकरी अथवा अन्य लालच देकर शोषण करना

यह अपराध भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 143 व 144 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

ऐसी किसी घटना की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 112 पर दें
या एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), जनपद चंपावत अथवा निकटतम पुलिस थाना से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *