थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत 09.36 ग्राम स्मैक (हेरोईन) सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जनपद चम्पावत को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।  उक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा बिचई पुलिया के निकट टनकपुर बनबसा मार्ग से दौराने चैकिंग 02 अभियुक्तगणों को 09.36 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर में सुसंगत धारओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण

1 पवन वाल्मिकी पुत्र कालीचरण निवासी वार्ड नंबर 09 थाना टनकपुर जिला चम्पावत से04.58 ग्राम अवैध स्मैक

2- चन्द्रपाल पुत्र भोलेनाथ निवासी हरिपुर थाना माधोटांडा हाल हनुमानगढी मन्दिर थाना टनकपुर जिला चम्पावत से 04.78 ग्राम अवैध स्मैक |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *