लायंस क्लब टनकपुर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन |

चम्पावत  | वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी , टनकपुर द्वारा लायंस क्लब टनकपुर में एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराध के खतरों और उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था । क्षेत्राधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर अपराध एक गंभीर समस्या है और हमें इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें । कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट द्वारा साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। उन्होंने बताया कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं और हमें उनसे कैसे बचना चाहिए । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त नागरिकों से अपील की गई कि वे इस जागरूकता को अपने परिवार और समाज में भी फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *