जल पुलिस चम्पावत की तत्परता: शारदा नदी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान |

चम्पावत | जल पुलिस चम्पावत ने एक बार फिर अपनी जान हथेली पर रखकर एक व्यक्ति की बचाई जान |

श्रदालु टेगा सिंह पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए आए थे और शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय अचानक गहरे पानी की चपेट मे आने के कारण शारदा नदी में डूबने लगा! जिस पर जल पुलिस रविंद्र कुमार गोताखोर ने तत्परता दिखाते हुए टेगा सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला तथा टेगा सिंह को सकुशल उसके मित्र के सुपुर्द किया गया

प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा जल पुलिस चम्पावत की भूरी भूरी प्रशंसा की गई |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *