चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा साइबर क्राइम, नये कानून ,नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारी,को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में के0सी0जोशी थानाध्यक्ष तामली द्वारा रामलीला मैदान तामली, देवनाथ गोस्वामी वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली चंपावत द्वारा जवाहर नवोदय स्कूल चम्पावत अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट तथा मनीष खत्री प्रभारी साइबर सैल द्वारा रामलीला मैदान लोहाघाट में साइबर अपराध, एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया
।
📌नये कानूनों की जानकारी – BNS, BNSS एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई।
📌आपातकालीन सहायता नंबर – पुलिस सहायता हेतु 112 नंबर की जानकारी दी गई।
📌इंटरनेट, मोबाइल फोन एवं डिजिटल लेन-देन के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं जिस विषय में सभी को जागरूक किया गया
📌साइबर अपराधी OTP, फिशिंग लिंक, बैंक कॉल, फर्जी एप एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को धोखा दे रहे हैं इस विषय में सभी को जागरूक किया गया
📌जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, अतः सतर्कता बरतना आवश्यक है।
Stop 🛑 Think 🤔 Action ✅
📌साइबर अपराध जागरूकता – साइबर अपराध से सम्बन्धित जानकारी दी गई तथा अपराध होने पर 1930 पर सूचना देने की अपील की गई।
📌साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर सतर्क रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों (Do’s And Don’ts ) की जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
📌महिला एवं बाल अपराध – महिलाओं और बच्चों से सम्बन्धित अपराधों की जानकारी व उनसे बचाव के उपाय बताए गए।
📌नशे के दुष्प्रभाव – नशे के नुकसान तथा उससे बचने के उपायों के बारे में बताया गया।
।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।
















Leave a Reply