कुशल सुरागरसी पतारसी कर साईबर फ्राड करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 02 को कराये गये नोटिस तामील तथा करवाएं गए 151118/- रु वापस |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट के पर्यवेक्षण में थाना लोहाघाट में पंजीकृत FIR NO 30/2025 व 17/2025 U/S 318(4) BNS में कुशल सुरागरसी पतारसी कर साईबर फ्राड करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार 02 को कराये गये 35(3) बीएनएसएस के नोटिस तामील तथा कराये गये एक शिकायतकर्ता के 151118/- रु वापिस करवाये गये । अवगत कराना है कि थाना लोहाघाट में पंजीकृत FIR क्रमशः 1- FIR NO 30/2025 U/S 318(4) BNS जिसमें वादी के साथ 5 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गयी थी थाना लोहाघाट द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर साइबर सैल व सर्विलांस सैल चम्पावत की मदद से व बन्धन बैंक एटीएम की विडियो फुटेज की मदद से एटीएम से पैसे विड्राल करने वाले अभियुक्त मेराज आलम को थाना एकबालपुर कोलकाता पं0 बंगाल से उ0नि0/विवेचक कुन्दन सिह बोरा मय हमरीयान द्वारा गिरफ्तार किया तथा एक अन्य अभियुक्त सुमित हंसदा को थाना एंटली कोलकाता प0 बंगाल में 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया |

2- FIR NO 17/2025 U/S 318(4) BNS बनाम अज्ञात में कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्ध एचडीएफसी बैक खाता स0 50100756786842 के खाताधारक आकाश मिश्रा C/O रमा कान्त मिश्रा नि0 हाउस न0 5 पटेल गार्डन द्वारका मोड ककरोला दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली मूल पता 287 भीतर गांव, थाना गुरुबक्शगंज जनपद राय बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष को उ0नि0/विवेचक हरीश प्रसाद थाना लोहाघाट द्वारा ककरौला दक्षिण पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराया गया तथा शिकायतकर्ता/वादी के 151118/- रु वापस करवाये गये । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय चम्पावत के समक्ष पेश करवाया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *