त्योहारों के दृष्टिगत ज्वेलरी दुकानों का सघन निरीक्षण |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित ज्वेलरी दुकानों की सघन चेकिंग/निरीक्षण किया गया । उक्त क्रम मे क्षेत्राधिकार महोदय चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड रखरखाव, संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही आदि की बारीकी से जांच की गई। ज्वेलर्स को अपने प्रतिष्ठानों में कैमरे सुचारू रखने, फुटेज सुरक्षित रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया । अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ती खरीदारी के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना एवं अपराधों की रोकथाम सुनिश्चित करना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *