चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति द्वारा स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभारी कोतवाली चम्पावत एवं कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक
ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है यातायात सुरक्षा हेतु निष्ठा गंभीरता के साथ समुचित प्रयास करें । सामान्य जन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुगम और सुरक्षित यातायात हेतु आवश्यक प्रबन्ध करना सुनिश्चित करें । प्रभारी निरीक्षक यातायात चम्पावत को आवश्यक पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आमजन को सुगम व सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराने के आदेश दिए । डेंजर जोन क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया ।
निर्बाध यातायात एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस यातायात प्लान बनाने के निर्देश दिए गए।
कार्यदायी संस्था को सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र गति से पूर्ण करने तथा किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं यात्रियों से अपील की कि वे सावधानीपूर्वक यात्रा करें और प्रशासन का सहयोग करें।
आपातकालीन संपर्क नंबर –
पुलिस कंट्रोल रूम : 112, 9411112984, 05965-230276
आपदा कंट्रोल रूम : 7895318895
















Leave a Reply