चम्पावत | वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर द्वारा थाना प्रभारी वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरण सिंह
तोमर थाना टनकपुर, यातायात उप निरीक्षक ज्योति प्रकाश,व टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों, टुक टुक के पदाधिकारियों के साथ आगामी नवरात्रि पर्व पर मां पूर्णागिरी धाम में लगने वाले मेले के दृष्टिगत दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं/यातायात व्यवस्था के संबंध में बैठक कि गयी। बैठक में सभी को निर्धारित स्थान पर से ही सवारियां बैठाने, सवारियों से निर्धारित किराया लेने, क्षमता से अधिक सवारियों को न बैठाने, नशा करके वाहन न चलाने, ओवर स्पीड में वाहन न चलाने, बाजार में वाहनों को तय जगह पर ही खड़ा करने, निर्धारित रूट पर ही वाहनों को चलाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।
2- क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर द्वारा वर्तमान में नेपाल राष्ट्र में उत्पन्न परिस्थितियों के दृष्टिगत शान्ति व्यवस्था हेतु नेपाल बॉर्डर पिलर नम्बर 7 व एस एस बी चेकपोस्ट बनबसा का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया।
















Leave a Reply