Road safety & Cyber security विषय पर थाना कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा साइबर अपराध विशेषकर डिजिटल अरेस्ट/ यातायात सुरक्षा विषय पर जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में कोतवाली पंचेश्वर द्वारा “क़स्बा चमदेवल” स्थित , “GGIC चमदेवल” में थानाध्यक्ष हेमंत सिंह कठैत के नेतृत्व मे साइबर सुरक्षा व रोड सेफ्टी” विषय में जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । उक्त अभियान में उपस्थित सभी छात्राओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों विशेष कर डिजिटल अरेस्ट व महिला अपराध व Road Safety विषय में महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए उक्त अपराधों के विषय में प्रचलित नवीन क़ानूनी प्रावधानो एवं साइबर अपराध घटित होने पर आपातकालीन दूरभाष नंबर 1930, 112 आदि से भी अवगत कराते हुए जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *