चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा आगामी शरदीय नवरात्रि के अवसर पर मां पूर्णागिरी धाम में मां के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु व्यापक निरीक्षण किया गया । इस दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के उपायों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक प्रबंध समय से करने हेतु किया गया आदेशित | श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ककरालीगेट से भैरव मन्दिर तक डेंजर जोन का निरीक्षण कर सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए गए | श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु क्षेत्राधिकारी टनकपुर तथा प्रभारी निरीक्षक, टनकपुर तथा चौकी इंचार्ज बूम/ ठूलीगाड़ को आदेशित किया गया | संबंधित विभागों/संस्थाओं से शीघ्र समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करेंगे ।
सुनिश्चित करेंगे की यात्रा के दौरान यातायात नियमों का सभी पालन करे । कोई भी वाहन चालक ओवरलोडिंग और ओवर स्पीड मे वाहन चलाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाए । यात्रियों/श्रदालुओ के साथ किसी भी प्रकार से दुर्व्यवहार नहीं किया जाए । किसी भी व्यक्ति को होटल/ धर्मशाला में बिना आईडी के कमरा नहीं देने हेतु संबंधितों को अवगत कराया जाए । क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखे तथा नियमित रूप से वाहनों की चैकिंग तथा प्रभावी गश्त/ पेट्रोलिंग की जाए | श्रद्धालुओं से भी अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे
।
















Leave a Reply