क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट/ फायर स्टेशन लोहाघाट का किया औचक निरीक्षण |

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार, शिवराज सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया फायर स्टेशन लोहाघाट/ थाना लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण तथा थाना लोहाघाट में विवेचकों का पेंडिंग विवेचना व पेंडिंग प्रार्थना पत्र के संबंध में आदेश कक्ष लेकर दिशा निर्देश दिए गए | उपरोक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा फायर स्टेशन लोहाघाट/ थाना लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी निजी,पारिवारिक तथा विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पूछा गया उनके द्वारा बतायी गयी समस्याओ का मौक़े पर ही समाधान किया गया । निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों/आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, वर्षा ऋतु के दौरान आपदा के दृष्टिगत अग्निशमन टीमों को 24*7 तैयारी की दशा में रहने व थाना लोहाघाट में समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को समस्त पोर्टलो, लंबित विवेचनाओ, लंबित प्रार्थना पत्रों, लंबित वारंट ,नोटिस,तामील करने आदि के संबंध मे विस्तृत दिशा निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *