थाना लोहाघाट द्वारा किया गया जागरूकता कार्यक्रम |

चंपावत  | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल नागरिकों, महिलाओं आम जनमानस को महिला अपराध,साइबर अपराधों इत्यादि के बारे में जागरूक किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है | उपरोक्त क्रम मे शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकार चंपावत के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे टाउन हॉल लोहाघाट में चल रहे शिविर में जाकर वरिष्ठ नागरिकों एवं एकल नागरिकों, महिलाओं आम जनमानस को महिला अपराध,साइबर अपराधों इत्यादि के संबंध में जागरूक किया गया । शिविर में उपस्थित आम जनमानस को अवगत कराया गया की किसी भी अज्ञात लिंक, ईमेल या अटैचमेंट पर क्लिक न करे, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी (जैसे जन्मतिथि, पता, बैंक विवरण) साझा न करे, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ईमेल, कॉल या मैसेज पर अपनी OTP या पासवर्ड कभी न बताएँ, सार्वजनिक Wi-Fi का Use ऑनलाइन बैंकिंग या शॉपिंग के लिए न करें,अचानक मिले लॉटरी, पुरस्कार या रियायती ऑफर के झांसे में न आएं,किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया स्कैम (फेक प्रोफाइल, रोमांस स्कैम) में न फंसे, संदिग्ध मोबाइल एप्स को डाउनलोड न करें । इसके अतिरिक्त सभी से उत्तराखंड पुलिस ऐप को डाउनलोड करने *हेल्पलाइन नंबर 1930,1090,112 इत्यादि के संबंध मे अवगत कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *