क्षेत्राधिकारी चंपावत एवं प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया गया ।

चम्पावत | शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत एवं प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन किया गया । इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में शस्त्रों, औजारों, वाहनों एवं मशीनों का परंपरागत रीति से पूजन-अर्चन किया गया । जनपद चम्पावत के समस्त थाना/चौकियों एवं अग्निशमन केन्द्रों में भी कार्यालय प्रभारियों द्वारा पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधान से भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन सम्पन्न किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *