सीमावर्ती थाना/चौकियों द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर रखी जा रही सतर्क दृष्टि |

चम्पावत | भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नेपाल राष्ट्र में प्रचलित वर्तमान परिदृश्य के ” थाना तामली पुलिस टीम द्वारा भारत – नेपाल सीमा से लगे गांवों तारकोल ,बारकुम,बामनगांव में जाकर नेपाल की वर्तमान स्थिती से अवगत कराते हुए आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया तथा भारत – नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल, के साथ लगातार संयुक्त सघन चेकिंग/ कॉम्बिग की जा रही है । इसके अतिरिक्त थाना तामली क्षेत्र में भारत-नेपाल राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम सभा के लोगों को साइबर , नशा के दुष्प्रभावों , महिला संबंधी अपराधों,नए कानून से संबंधित जानकारी देकर जागरुक किया गया | सशस्त्र सीमा बल, CWC( केंद्रीय जल आयोग) व स्थानीय नागरिकों व बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व CLG सदस्यों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *