“सडक सुरक्षा” अभियान के तहत कोतवाली पंचेश्वर /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सडक सुरक्षा के संदर्भ में चलाया गया जनजागरुकता अभियान |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा “Road safety” अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक जनजागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंचेश्वर / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीम द्वारा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चमदेवल में, “सडक सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों व “गुड सेमेरिटन” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस ने लोगो को यातायात जागरुकता सम्बन्धी पम्प्लेट भी वितरित किये गए ।

।। मित्रता, सेवा, सुरक्षा।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *