चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक | एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), शारदा बैराज बनबसा द्वारा यूनिट क्षेत्रान्तर्गत बनबसा–टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु अथवा मानव तस्करी से संबंधित कोई मामला प्रकाश में नहीं आया ।
चेकिंग के दौरान होटल स्वामियों एवं प्रबंधकों को निम्न निर्देश दिए गए–
किसी नाबालिग अथवा संदिग्ध व्यक्ति के कमरा मांगने पर
तत्काल एएचटीयू अथवा नज़दीकी पुलिस को सूचना दें।
प्रत्येक आगंतुक से मान्य पहचान पत्र लेना अनिवार्य है।
सभी आगंतुकों का विवरण आगंतुक रजिस्टर में सुव्यवस्थित रूप से अंकित किया जाए।
















Leave a Reply