पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों कालनेमी एप, आपातकालीन नंबर-1930 एवं 112, गोरासक्ति ऐप,के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों कालनेमी एप, आपातकालीन नंबर-1930 एवं 112, गोरासक्ति ऐप,के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम मे शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकार महोदय चंपावत के पर्यवेक्षण में थाना तामली पुलिस टीम द्वारा ग्राम रमिला में जाकर सीनियर सिटीजन से भेंटवार्ता की गई। इस दौरान ग्रामवासियों को प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों कालनेमी एप, आपातकालीन नंबर-1930 एवं 112, गोरासक्ति ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया । साथ ही थाना तामली पुलिस द्वारा सायंकालीन समय में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सीमिया, हरम, लेटी व कारी क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *