चंपावत | भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नेपाल राष्ट्र में प्रचलित वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत थाना तामली ,बनबसा ,टनकपुर पुलिस टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा से लगे गांवों में जाकर नेपाल की वर्तमान स्थिती से अवगत कराते हुए आवश्यक जानकारियां देकर जागरुक किया गया तथा भारत नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल, के साथ लगातार संयुक्त सघन चेकिंग/ कॉम्बिग की जा रही है । इसके अतिरिक्त थाना तामली क्षेत्र में भारत-नेपाल राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम सभा में निवासरत सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना गया तथा नए कानूनों से संबंधित जानकारी देकर जागरुक किया गया | सशस्त्र सीमा बल, CWC( केंद्रीय जल आयोग) व स्थानीय नागरिकों व बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व CLG सदस्यों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है ।
वर्तमान में नेपाल के हालात के मद्देनज़र चम्पावत पुलिस अलर्ट मोड पर सीमावर्ती थाना/चौकियों द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर रखी जा रही सतर्क दृष्टि |
















Leave a Reply