ऑपरेशन दृष्टि अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्री- एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से भेजने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों के संबंध में किया गया औचक निरीक्षण व संचालको को CCTV लगाए जाने हेतु दिए आदेश |

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से भेजने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों हेतु “ऑपरेशन दृष्टि” अभियान संचालित करते हुए जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर “सी0सी0टी0वी0 कैमरे” इंस्टॉल किए जाने एवं उपरोक्त संदर्भ में जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के आदेश निर्देश निर्गत किए गए हैं । उपरोक्त क्रम में कोतवाली पंचेश्वर, टनकपुर, चम्पावत व थाना पाटी, तामली, बनबसा, रीठा साहिब,लोहाघाट द्वारा प्रमुख बाजारो में समुचित कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी,- एक्टीवेटेड सिम के अवैध रूप से भेजने और चोरी के संदिग्ध मोबाइलों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी मोबाइल फोन की दुकानों में जाकर मोबाइल सिम रिटेलर /डिस्ट्रीब्यूटर से पूछताछ कर डिटेल नोट कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही *CCTV इंस्टाल को चेक किया गया व साथ ही कुछ शॉप में CCTV इंस्टॉल ना किए जाने की अनियमिताएं भी पाई गई। उक्त प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्त संचालकों को CCTV कि उपयोगिता के संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए अपनी शॉप में शीघ्र से शीघ्र CCTV इंस्टॉल किए जाने के विषय में प्रेरित किया गया व आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *