चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशानुसार एवं शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह व यातायात निरीक्षक हयात सिंह के नेतृत्व में थाना लोहाघाट व यातायात पुलिस टीम द्वारा सुगम यातायात अभियान चलाया गया । मायावती तिराहा से लेकर खेतीखान चौराहा, खेतीखान रोड, स्टेशन बाजार एवं पुल्ला तिराहा रोड पर नो पार्किंग जोन व बेतरतीब खड़े वाहनों पर जैमर लगाकर चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 06 वाहनों के चालान किए गए । पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम व पम्पलेट्स के माध्यम से आमजन को नो पार्किंग नियमों का पालन करने एवं यातायात में सहयोग हेतु जागरूक किया गया ।
जनपद चंपावत पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा
।
















Leave a Reply