पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा कोतवाली पंचेश्वर, थाना रीठा साहिब ,तामली के थाना / चौकी प्रभारियों के साथ गोष्टी की गई तथा दिये आवश्यक दिशा निर्देश |

चम्पावत | शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत द्वारा कोतवाली पंचेश्वर, चम्पावत तथा थाना तामली के विवेचकों के साथ गोष्ठी की गई । विवेचकों को निर्देशित किया गया की विवेचनाओ को अनावश्यक रूप से लंबित न रखते हुए शीघ्र गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करे, लम्बित प्रार्थना पत्रों, को निर्धारित समयानुसार निस्तारित करने, बीडब्लू,एनबीडब्लू, की समय पर तामिली करने, पोर्टलों के सम्बन्ध में जारी SOP का अनुपालन करेंगे, गुमशुदा मोबाइलों पर आवश्यक कार्यवाही करेंगें साथ ही सभी को वर्तमान में मुख्यालय व रेंज से प्राप्त आदेशों,अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए निर्गत आदेशों का पालन करने तथा वर्तमान में अन्तर्राष्ट्रीय परिदृश्य के दृष्टीगत बॉर्डरों पर विशेष निगरानी व सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *