नेपाल में हालात के मद्देनज़र चम्पावत पुलिस अलर्ट मोड पर सीमावर्ती थाना/चौकियों द्वारा लगातार भारत-नेपाल सीमा पर रखी जा रही सतर्क दृष्टि |

चंपावत | भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नेपाल राष्ट्र में प्रचलित वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत “मटियानी से नगरूघाट रौसाल क्षेत्र ” में ,”सशस्त्र सीमा बल, स्थानीय पंचेश्वर पुलिस एवं वन विभाग” द्वारा संयुक्त सघन चेकिंग/ कॉम्बिग की जा रही है । इसके अतिरिक्त चौकी मण्डलक क्षेत्र में भारत-नेपाल राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम सभा में नेपाली मजदूरों/ नागरिकों का ,”विशेष सत्यापन अभियान” संचालित कर क्षेत्र में निवासरत नेपाली नागरिकों की सूची को अध्याविधिक किया गया । सशस्त्र सीमा बल, CWC( केंद्रीय जल आयोग) व स्थानीय नागरिकों व बॉर्डर क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों व CLG सदस्यों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *