चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण तथा B.S. बिष्ट प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंपावत के निर्देशन में थाना चंपावत पुलिस टीम द्वारा मोनी जी का ढाबा, स्वाला के पास में की जा रही चेकिंग में अभियुक्त मनोज सिंह उर्फ मोनी पुत्र विक्रम सिंह निवासी कालीढेक देवखुरा लोहाघाट, जिला चंपावत उम्र 45 वर्ष को कुल 01 पेटी(48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के विरुद्ध चल्थी चौकी कोतवाली चंपावत में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है | चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा । आमजन से भी अनुरोध है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं ।
बरामदगी विवरण निम्नवत है:-
1- कुल 01 पेटी(48 टेट्रा पैक ) अवैध देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्क
















Leave a Reply